दोघट। मेरठ करनाल नेशनल हाईवे पर सरौरा नगवा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गड्ढे में गिरने से बाइक सवार प्रह्लाद (40) निवासी सिसौली जिला मुजफ्फरनगर की मौत हो गई, जिसका शव कटीले तारों में उलझा हुआ मिला। प्रह्लाद के बड़े भाई सुनील ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। मुजफ्फरनगर जिले के सिसौली गांव निवासी सुनील ने बताया कि उसका भाई प्रह्लाद बुधवार शाम बाइक से मेरठ जा रहा था। मेरठ करनाल नेशनल हाईवे हाइवे पर सरोरा और नगवा गांव के बीच मे अज्ञात वाहन ने उसके भाई की बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसका भाई गहरे गड्ढे में गिर गया और खेत में लगे कटीले तारों में उलझ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रह्लाद की बाइक और हेलमेट भी क्षतिग्रस्त मिला। प्रह्लाद के परिवार में तीन बच्चे है। इसमें जांच अधिकारी केवल सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद