बड़ौत। सिलाना निवासी विवाहिता निकिता ने कोतवाली में शिकायत देकर परिवार वालों पर गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। विवाहिता का पति से विवाद चल रहा है और वह शुक्रवार को तहसील में ग्राम न्यायालय में मुकदमे की तारीख पर आई थीं। आरोप है कि तभी उसे गोली मारने की धमकी दी गई। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है, जिस पर जांच की जाएगी।