बड़ौत। नगर के कमला नगर की रहने वाली विवाहिता ज्योति ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे के अनुसार उनकी शादी 2014 में कमला नगर निवासी सचिन के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुरालियों ने शादी के कुछ दिनों बाद दहेज की मांग शुरू कर दी थी। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की गई और एक बार जान से मारने का भी प्रयास किया गया है। पीड़िता ने बताया कि अब उनको मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया है। पुलिस का कहना है कि पति सचिन समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।