फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अफवाह फैलाने वाले छह युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। लुहारी और बोहला गांवों में ड्रोन उड़ाने और बच्चे के अपहरण की झूठी सूचना पुलिस को देने पर छह युवकों को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को लुहारी गांव में ड्रोन उड़ाने और चोरों के घूमने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद शनिवार को यूपी-112 पर जानकारी दी गई कि बोहला गांव में ड्रोन उड़ रहा है और एक बच्चे का अपहरण कर लिया गया है। सूचना मिलते ही बड़ौत पुलिस और यूपी-112 की टीमों ने गांवों में आकर जांच की। जांच के दौरान दोनों सूचनाएं झूठी निकलीं। सीओ विजय कुमार ने बताया कि झूठी सूचना देने और समाज में भय फैलाने पर शुभम, प्रवेश, रितिक निवासी लुहारी, सुरेश निवासी वाजिदपुर व शमसुद्दीन व गुलजार निवासी बोहला को गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें