बड़ौत। बामनौली गांव निवासी रोहित ने बुधवार रात ट्रेन से कूदकर आत्महत्या की थी। उसके भाई मनोज ने बताया कि रोहित घर से अपना आधार कार्ड ठीक कराने की बात कहकर गया था। इसके कुछ देर बाद रोहित को चलती ट्रेन से बावली अंडरपास के समीप फेंकने की सूचना मिली। इसकी जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि रोहित ने ट्रेन से कूदकर आत्महत्या की थी, जो किसी मामले को लेकर डिप्रेशन में चल रहा था। मृतक के परिजनों ने कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया।