फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: महिला के गले से सोने की चेन झपटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर के सूर्यनगर निवासी कुमकुम ने बताया कि वह बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पास ढाबा चलाती है। मंगलवार को दो युवक ढाबे पर खाना लेने के लिए आए। आरोप है कि वह उसके गले से सोने की चेन झपटकर भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर कुछ लोग उन्हें पकड़ने के लिए दौड़े, जिनमें से एक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया और दूसरा फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं जांच अधिकारी दीक्षित कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यह आपसी विवाद का मामला लग रहा है। इसमें जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें