फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कांवड़ियों को आई नींद, टेंपों से टकराई बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हरियाणा के सोनीपत में धतूरी गांव में रहने वाले प्रताप व सोनू तीन दिन पहले हरिद्वार गंगाजल लेने गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह दोनों बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। बताया कि गौरीपुर मोड़ के पास पहुंचे तो रास्ता भूल गए और काठा पहुंच गए। वहां उन्हें नींद आ गई और बाइक अनियंत्रित होकर टेंपो से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों कांवड़िये प्रताप व सोनू घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया और वहां से गंभीर हालत से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद जिला अस्पताल पहुंचे परिजन दोनों घायल कांवड़ियों को उपचार के लिए सोनीपत ले गए। पुलिस के अनुसार शिकायत मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें