रटौल। चमरावल गांव में बुधवार को मंदिर में बैठे मोनी की गर्दन पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने पिलाना सीएचसी में घायल का उपचार कराया।
चमरावल गांव निवासी मोनी ने बताया कि बुधवार दोपहर में वाल्मीकि मंदिर पर कुछ युवक लूडो खेल रहे थे। वह भी उनके पास बैठकर खेल देखने लगा। तभी एक युवक वहां आया, जिसने उसके मोबाइल पर लात मार दी। इसको लेकर दोनों में मारपीट होने लगी। तभी लोगों ने बीच-बचाव कराकर घर भेज दिया। वह मंदिर में जाकर बैठ गया, तभी उसी युवक ने वहां आकर गर्दन पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसमें जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।