फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विवाहिता की हत्या के आरोप में पति समेत आठ के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। कस्बे में हिसावदा मार्ग पर विवाहिता सरिता की दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पति समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, पोस्टमार्टम के बाद मायके वाले शव लेकर अपने गांव चले गए। मेरठ जिले के सतवई गांव निवासी सुबोध ने बताया कि उसकी बहन सरिता की शादी 30 अप्रैल 2025 को मोनू पांचाल निवासी अमीनगर सराय के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने दहेज में 50 लाख रुपये समेत अन्य सामान देने की मांग शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर सरिता की पिटाई की गई। इसको लेकर कई बार दोनों पक्षों में बातचीत भी हुई। मंगलवार दोपहर ससुर महीपाल ने मामा संतराम को फोन कर सरिता के बीमार होने की जानकारी दी और जल्दी घर बुलाया। इसके थोड़ी देर बाद सरिता की मौत होने के बारे में बताया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि सुबोध की तहरीर मिलने पर उसके पति मोनू, ससुर महीपाल, सास धर्मवती, ननद पूजा, कोमल, नंदोई मोनू और विजय समेत आठ के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें