फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जेल से पैरोल पर आए सजायफ्ता मुल्जिमों ने मस्जिद में बुजुर्ग को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। जेल से पैरोल पर आए आजीवन कारावास की सजायफ्ता मुल्जिमों ने पुरानी रंजिश को लेकर बुजुर्ग इस्लामू की पिटाई कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

मस्जिद में नमाज अदा करने आए अन्य लोगों ने किसी तरह बुजुर्ग को बचाया। उधर, पूरी घटना मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई। शिकायत मिलने पर चांदीनगर पुलिस जांच में जुट गई। गौना निवासी आबिद ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को उसके पिता इस्लामू मस्जिद में नमाज अदा करने गए थे। वहां पर गांव के ही दो युवकों ने उसके पिता के साथ पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर मस्जिद के अंदर उसके पिता इस्लामू को पीटना शुरू कर दिया। वहां पर बीच बचाव कराने वालों के साथ भी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद धमकी देते हुए मस्जिद से भाग गए। आबिद ने बताया कि दोनों हमलावरों को हत्या के मुकदमे में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी, जो पैरोल पर बाहर आए हुए हैं। इस मामले में चांदीनगर पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें