शामली। बाबरी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि 27 सितंबर की शाम करीब छह बजे वह पशुओं का दूध निकालने के लिए घर से घेर जा रही थी। आरोप है कि उसी समय उसका पीछा करते हुए आरोपी आनंद आ रहा था। रास्ते में अकेली देखकर आरोपी ने उस पर अभद्र टिप्पणी की और उसका हाथ पकड़कर अपनी तरफ खींच लिया। उसने शोर मचाया तो परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने उसे आरोपी से छुड़वाया। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद