फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बाबरी थानाक्षेत्र में पानीपत-खटीमा हाईवे पर साइकिल सवार मजदूर भूपेंद्र (45) की दूसरी बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव गोहरपुर निवासी भूपेंद्र शुक्रवार शाम को साइकिल पर सवार होकर घर से बाबरी किसी काम से जा रहे थे। जब वे हाथी करौदा के निकट पहुंचे तो बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से भूपेंद्र सड़क पर गिर गए और उनकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच की। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों की तरफ से अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। मृतक के पत्नी, दो पुत्री व एक पुत्र है। मजदूर की मौत से परिजनों में गम का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें