फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: महावीर स्वामी जैन श्वेतांबर मंदिर की दीवार में आई दरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। महावीर स्वामी जैन श्वेतांबर मंदिर की दीवार में दरार आने से श्रद्धालु भयभीत हो गए। उन्होंने पड़ोस के एक दुकानदार के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देते हुए प्रदर्शन भी किया। चेतावनी दी कि यदि दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

लोहिया बाज़ार स्थित महावीर स्वामी जैन श्वेतांबर मंदिर के पड़ोस में काफी संख्या में दुकानदार हैं। एक दुकानदार द्वारा दुकान में एयर कंडीशनर लगाने किये दीवार में ड्रिल करा दिया। इससे मंदिर की दीवार में बड़ी दरार आ गई।
कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि जानकारी जुटाने पर उन्होंने दुकानदार से जब शिकायत की तो दुकानदार ने उनके साथ गाली गलौज तक की। आरोप लगाया कि जब दुकानदार के खिलाफ बाजार पुलिस चौकी पर शिकायत की तो, कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने दुकानदार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कोतवाली में तहरीर दी। इस दौरान संतोष जैन एडवोकेट, जुगमेन्द्र जैन, राकेश जैन, प्रदीप जैन, सुभाष जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें