फोटो नंबर 20केएआर 2
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। गोपाष्टमी पर सोमवार को कस्बे में नगरपालिका टंकी परिसर स्थित अस्थाई गोशाला में हवन कराया गया, जहां नगरपालिका चेयरपर्सन नीलम धामा और अन्य लोगों ने हवन में आहुति देकर गाय की पूजा की। साथ ही गुड़ और हरा चारा खिलाया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित, व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकुश जैन, पशु चिकित्साधिकारी डा. रवीश कसाना, सभासद महक सिंह, गजेन्द्र धामा, संदीप प्रजापति, नीरज धामा, संजय शर्मा, अमरपाल धामा आदि मौजूद रहे।