फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट ने मांगी मलकपुर मिल के भुगतान की रिपोर्ट

Fri, 02 Dec 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के मलकपुर मिल पर बकाया भुगतान का मामला अदालत पहुंच चुका है। बदरखा के किसान कंवरपाल ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के यहां प्रार्थना पत्र दाखिल किया। कोर्ट ने कोतवाली प्रभारी बड़ौत से रिपोर्ट मांगी। आख्या सात दिसंबर तक प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। किसान कंवरपाल ने एसबीईसी शुगर लिमिटेड लोयन मलकपुर के मिल निदेशक अभिषेक मोदी एवं अन्य के खिलाफ प्रार्थना पत्र दाखिल किया। किसान का कहना है कि सरकार से रुपये प्राप्त कर लिए, लेकिन बकाया भुगतान नहीं दिया। बीमारी का हवाला देते हुए गन्ने की पर्चियां भी कोर्ट में प्रस्तुत कीं। सीजेएम मुकेश कुमार ने कोतवाली प्रभारी बड़ौत को आदेश दिया कि वह किसान की पर्चियों और भुगतान का सत्यापन करें। मिल के वित्तीय वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 में सरकार से अनुदान, इन्हीं सत्रों की मिल की बैलेंस सीट, भुगतान की स्थिति और शार्ट टर्म लोन पर रिपोर्ट मांगी है। सीजेएम ने सात दिसंबर तक पूरे मामले की रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है। वहीं कलक्ट्रेट में धरनारत किसानों ने शुक्रवार को दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे जाम करने का एलान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें