बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर छपरौली चुंगी के नजदीक कार को ओवरटेक कर कुछ युवकों ने सिकंदरपुर थाना झिंझाना जनपद शामली निवासी कुलदीप सरोहा की कार को रुकवा लिया और कार में सवार कुलदीप व उसकी पत्नी राखी के साथ मारपीट की। विरोध करने पर कार के शीशे भी तोड़ दिए। शोर सुनकर पुलिस वहां पर पहुंची तो आरोपी पुलिस को देखकर भाग निकले। इंस्पेक्टर संजय शर्मा ने बताया कि कुलदीप की तहरीर पर अज्ञात मेें मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।