फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन के बाइक में टक्कर मारने से पत्नी की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर लधवाड़ी मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दंपती की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मुजफ्फरनगर के ग्राम गोयला निवासी साहब सिंह अपने परिवार के साथ वर्तमान में कस्बा लोनी जिला गाजियाबाद में रहते हैं। वे बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी उषा (50) को बाइक पर लेकर पैतृक गांव से लोनी जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर लधवाड़ी मोड़ के समीप बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला उषा देवी की मौत हो गई। वहीं, साहब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर किया। वहां देर रात उन्होंने भी दम तोड़ दिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वालेे वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें