खेकड़ा। क्षेत्र के ग्राम गोठरा में नलकूप के पानी के विवाद में परिवार के लोगों ने दंपती को मारपीट कर घायल कर दिया।
शनिवार सुबह ग्राम गोठरा निवासी कृष्णपाल अपनी पत्नी विनेश के साथ घायल अवस्था में थाने में पहुंचा। तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह दोनों खेत में नलकूप से फसलों की सिंचाई कर रहे थे। तभी परिवार का एक युवक अपने तीन चार साथियों के साथ वहां पहुंचा और नलकूप के पानी को लेकर उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध किया तो उन पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने महिला के कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ विजय चौधरी का कहना हैं कि मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।