फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स चोरी में पकड़े गए सामान की गिनती पूरी, अब मूल्यांकन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। टैक्स चोरी में पकड़ी गई 22 गाड़ियों में लदे सामान की गिनती मंगलवार को पूरी कर ली गई। जिसमें अब सामान के बाजार मूल्यांकन शुरू कर दिया गया है। जिसके आधार पर टैक्स चोरी मिलने पर जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

एसटीएफ राज्य कर के अपर आयुक्त अरविंद कुमार के नेतृत्व में मेरठ जोन की टीमों ने दिल्ली व हरियाणा से टैक्स चोरी कर लाए जाने की सूचना पाकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से लेकर मेरठ-बागपत हाईवे और बड़ौत-मेरठ मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। यहां करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी किए जाने का मामला सामने आया था। दिल्ली व हरियाणा से बिना टैक्स जमा किए सप्लाई किए जा रहे पान मसाला, स्क्रैप, मूंगफली दाना व किरयाना के सामान से लदी 22 गाड़ियां पकड़ी गईं।
अधिकारियों के अनुसार 22 गाड़ियों में करीब पांच करोड़ रुपये का सामान लदा हुआ है। पकड़ी गई गाड़ियों में लदे सामान की गिनती शुरू कर दी गई। एसटीएफ राज्य कर के अपर आयुक्त अरविंद कुमार ने बताया कि मंगलवार को गाड़ियों में लदे सामान की गिनती पूरी हो गई है। जिसमें अब कागजों में दिखाए गए मूल्यों व बाजार के मूल्यों में काफी अंतर सामने आ रहा है। जिसके आधार पर बाजार भाव का मूल्यांकन शुरू कर दिया गया है। इसके पूरा होने के बाद जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें