फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को दिया कोरोना योद्धा का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत सोमवार को महिला मोर्चा की ओर से कोरोना काल में सहायता करने वाली महिलाओं को कोरोना योद्धा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉक्टर विजया तिवारी मुख्य अतिथि रही। उत्तर प्रदेश पश्चिम क्षेत्र की कोषाध्यक्ष अर्चना सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लता सिसौदिया, डॉक्टर विद्योत्तमा कुशवाह, जिला महामंत्री व बाल कल्याण समिति सदस्य सरिता चौधरी, बाल कल्याण समिति सदस्य रेखा चौहान, ठाकुर मिथिलेश राजपूत, मिथलेश चौहान, रश्मि उपाध्याय, मनजीत कौर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें