फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूंब गांव में कोरोना की जांच और एएनएम सेंटर बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दस हजार की आबादी वाले लूंब गांव में पिछले एक माह से जहां एएनएम व आयुष्मान सेंटर बंद पड़ा है, वहीं कोरोना जांच भी नहीं हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव से मुंह मोड़ लिया है। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता मनीष लाकड़ा ने बताया कि इस समय पूरा जनपद कोरोना महामारी से जूझ रहा है, इसके बावजूद न तो गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम आ रही है और न मरीजों की जांच की जा रही है। सपना व जितेन्द्र कुमार का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गांव की अनदेखी कर रही है। विशाल कुमार का कहना है कि इस समय गांव में अधिकांश लोग बुखार, खांसी व जुकाम से पीड़ित हैं, इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में नहीं आ रही है। इस संबंध मेें एसडीएम दुर्गेश मिश्र का कहना है कि तहसीलदार को गांव भेजकर जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें