कमलानगर मौहल्ले में अवैध मस्जिद निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करते हिंदू संगठन व लोग
- फोटो : BARAUT
सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठनों ने निर्माण रुकवाया, कोतवाली पुलिस से शिकायत की
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कमलानगर मोहल्ले में बनाए जा रहे धर्मस्थल पर विवाद शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं और मोहल्ले के लोगों ने धर्मस्थल का निर्माण का कार्य रुकवा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने जांच होने तक निर्माण न करने की हिदायत दी है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि मोहल्ले में एक खाली प्लाट पड़ा हुआ है, जिस पर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। पहले बिना नक्शा पास कराने इस प्लाट पर मकान का निर्माण किया गया, जिसे धीरे-धीरे धर्मस्थल में तब्दील किया जा रहा है। नमाज पढ़नी भी शुरू कर दी गई है। हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। मोहल्ले वासियों ने धर्मस्थल के निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। इस संबंध में सीओ युवराज सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसकी जांच की जा रही है। जांच होने तक निर्माण कार्य पर रोक लगाई गई है।