फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिड्डी दल से बचाव के लिए कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कई जिलों में टिड्डी दल का खतरा मंडरा रहा है। हवा का रुख बदला तो जिले में भी दल का खतरा बढ़ सकता है। फसलों को टिड्डी दल से बचाने के लिए कृषि विभाग व गन्ना विभाग के अधिकारी व कर्मचारी जिले में लगातार भ्रमण कर लोगों को जागरूक कर रहे है। टिड्डी दल से फसलों को बचाने के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रुम भी स्थापित कर दिया गया है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि दल को ड्रम, ढोल, टीन के डिब्बे बजाने से भगाया जा सकता है। टिड्डी दल के आक्रमण पर किसान जनपद स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम नंबर 0121-2220100 पर सूचित कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें