फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बगैर काम किए घर बैठे वेतन ले रहे संविदा कर्मी हटाए गए

Wed, 08 Feb 2023 07:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। नगर पालिका में बगैर काम किए घर बैठे वेतन ले रहे दस से अधिक संविदा सफाई कर्मियों को एडीएम ने हटा दिया है। उनके स्थान पर नए सफाई कर्मी रखे गए हैं।
विज्ञापन

खेकड़ा निवासी पूर्व सभासद स़ुधीर धामा ने एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान को शिकायत की थी कि पालिका में करीब दो दर्जन ऐसे संविदा सफाई कर्मी रखे गए हैं। वे सफाई करने नही आते है। घर बैठे वेतन ले रहे हैं। एडीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेकर जांच कराई। प्रथमदृष्टया जांच में दस से अधिक ऐसे संविदाकर्मी प्रकाश में आए। वे बगैर सफाई किए ही घर बैठे वेतन ले रहे थे। उनकी संविदा समाप्त कर दी गई। अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित ने सफाई कर्मी ठेकेदार को इनके स्थान पर नए संविदा सफाई कर्मी रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें