फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रोडवेज के अफसरों पर उत्पीड़न का आरोप, संविदा चालक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। मवीकलां गांव में यूपी रोडवेज के संविदा चालक वीरेंद्र उर्फ बिल्लू (46) ने शुक्रवार देर रात घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिसका पता चलने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। उधर मृतक की पत्नी ने बड़ौत डिपो के अफसरों पर पति का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मवीकलां गांव का रहने वाला वीरेंद्र उर्फ बिल्लू यूपी रोडवेज में बड़ौत डिपो में संविदा चालक था। वीरेंद्र के चचेरे भाई निर्दोष ने बताया कि शुक्रवार रात वीरेंद्र का पत्नी सविता से शनिवार सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए जल्दी सोने के लिए कहने पर झगड़ा हो गया था। उसके बाद उसने देर रात खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिसका शव मकान में बरामदे में पड़ा मिला। मृतक की पत्नी सविता ने बताया कि उसके पति की ड्यूटी चुनाव में चल रही थी। वह बृहस्पतिवार शाम को ड्यूटी से वापस आया था और उसे शनिवार की सुबह पांच बजे ड्यूटी पर पहुंचना था।
सविता के अनुसार उसने जल्दी सोने के लिए कह दिया था। जिस पर उसका पति भड़क गया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। सविता ने बताया कि उसके पति का रोडवेज का एक अधिकारी उत्पीड़न कर रहा था और इसलिए वह ड्यूटी जाने को लेकर चिड़चिड़े रहने लगे थे। आरोप लगाया कि उसके पति से ज्यादा ड्यूटी कराई जा रही थी और वह घर भी कम आ रहे थे। इस तरह उत्पीड़न का आरोप लगाकर परेशान होकर गोली मारकर आत्महत्या करने की बात कही है। उसकी पत्नी ने कहा कि इस प्रकरण में वह अधिकारियों से शिकायत करेगी।
विज्ञापन


वर्जन-
संविदा पर तैनात चालक का उत्पीड़न करने के आरोप निराधार है। संविदा चालक दो दिन से छुट्टी पर गया हुआ था। उत्पीड़न व दवाब बनाने का आरोप गलत लगाया जा रहा है। -प्रमोद कुमार, स्टेशन प्रभारी।
वर्जन-संविदा पर तैनात चालक का उत्पीड़न किए जाने का कोई मामला नहीं है और न ही इस संबंध में कोई शिकायत मिली है। यदि शिकायत मिलती तो जांच कराई जाएगी। चालक की मौत के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है। भुनेश्वर कुमार, एआरएम बड़ौत डिपो।

वर्जन-मवीकलां गांव के संविदा चालक के आत्महत्या करने के मामले में अभी तक मृतक पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई। अगर किसी तरह की तहरीर मिलती है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। साक्षी सिंह, थाना प्रभारी बालैनी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें