फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नाली अवरुद्ध होने से गली में भरा दूषित पानी

Sun, 15 Jan 2023 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत की काली मंदिर मार्ग पर भरा दूषित पानी दिखाते लोग
विज्ञापन
बागपत। शहर की माता कालोनी में काली माता मंदिर के पास नाली अवरुद्ध होने से गली में दूषित पानी भरा हुआ है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार को लोगों ने डीएम से शिकायत करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

काली मंदिर वाली गली में रहने वाले लोगों ने बताया कि उनकी गली में नाली जगह-जगह से टूटी हुई है। जिससे दूषित पानी की निकासी भी बार-बार बाधित हो रही है और गली में दूषित पानी भरा रहता है। नाली का निर्माण कराने के लिए कई बार नगर पालिका के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।

दूषित पानी में फिसलने से कई बच्चे घायल भी हो चुके हैं। शनिवार को लोगों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर रोष जताया। रविवार तक समस्या का समाधान नहीं होने पर सोमवार को डीएम से शिकायत करेंगे। इस मौके पर देवेंद्र, संगीता, राजेश, माया, महावीर, माया, सुखवीर, फिरोज खान, भूपेंद्र शर्मा, राधेश्याम शर्मा, सीमा, रवि अग्रवाल, छोटू, प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे। उधर ईओ राजेश राणा का कहना है कि नगर पालिका की टीम को भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें