फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरुरपुर से लूटा कंटेनर गौरीपुर मोड़ पर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अलीगढ़ के अतरौली निवासी तिरमल सिंह ने बताया कि वह देहरादून से कंटेनर में वाशिंग मशीन लेकर शनिवार को कुंडली जा रहा था। गाड़ी में 192 वाशिंग मशीन थी। उसने बताया कि शाम करीब छह बजे सरूरपुर कलां गांव से आगे ईंट भट्ठे के निकट वह लघुशंका करने लगा। इसी दौरान कार से आए तीन-चार बदमाश उसके साथ मारपीट कर कंटेनर लेकर चले गए। उसने गाड़ी मालिक राजेश अग्रवाल को घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद उसे कंटेनर गौरीपुर मोड़ के निकट एक दुकान के सामने खड़ा मिला और कंटेनर में 56 वाशिंग मशीन मिली। उन्होंने पुलिस से बदमाशों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें