फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार व गले में खरास होते ही चिकित्सक से करें संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार का कहना है कि कोरोना से जंग में सुरक्षित बचा जा सकता है। बशर्ते हम संक्रमण से बचाव, जांच और उपचार कराने में किसी तरह की लापरवाही न बरतें। कोरोना लक्षण के बाद भी लोग जांच कराने के बजाय या तो झोलाछाप डॉक्टरों से दवा ले रहे हैं या फिर बगैर डॉक्टर की सलाह के मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर खा रहे हैं। यहीं लापरवाही जानलेवा बन रही है। बुखार, जुकाम, खासी, गले में खरास आदि होने पर पीड़ित को बेझिझक पहले कोरोना संक्रमण की जांच और उपचार कराना चाहिए। जांच और उपचार कराने में देरी ही मौत की वजह बन रही है। पीड़ित जांच और उपचार के लिए तब अस्पताल पहुंच रहे हैं, जब उनकी हालत बेहद नाजुक हो रही है। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि हल्के लक्षण होने पर कतई लापरवाही न बरती जाए और फौरन जांच करा कर उपचार कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें