रमाला। सहकारी चीनी मिल स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा की छत टपकने से रिकार्ड रूम व कंप्यूटर रूम में पानी भर गया। जिससे कामकाज बाधित होने पर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया।
तीन दिन से हो रही बारिश के कारण पंजाब नेशनल बैंक शाखा की छत से पानी टपकने लगा। जिसमें दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को बैंक शाखा खुलने पर कर्मचारी व अधिकारी पहुंचे तो शाखा में पानी भरा मिला। इससे कम्प्यूटर नहीं चलने से कामकाज ठप रहा। यहां पहुंचे असारा, ककड़ीपुर, रमाला, इब्राहिमपुर माजरा के उपभोक्ताओं को लेनदेन नहीं होने पर परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने हंगामा किया। वहीं, शाखा प्रबंधक राहुल कुमार का कहना है कि बैंक शाखा का भवन जर्जर हो चुका है। छत टपकने से पानी भर गया। इसका जल्द समाधान कराया जाएगा।