खेकड़ा सुन्हैडा सम्पर्क मार्ग के निर्माण मे लगी मशीन
- फोटो : KAHKRA
खेेकड़ा। खेकड़ा-सुंहैड़ा संपर्क मार्ग का दो माह बाद फिर से निर्माण कार्य शुरू हो गया। दो माह पूर्व जब मार्ग निर्माण शुरू हुआ तो सुंहैड़ा के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाए जाने का आरोप लगाकर कार्य को रुकवा दिया था। शनिवार को फिर से संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया। ठेकेदार अनिल कुमार का कहना है कि सड़क निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री लगाई जाएगी। मार्ग निर्माण कार्य शुरू होने से सतपाल सिंह, अंकित कुमार, शुभम, देवेंद्र, रोहताश, सुनील कुमार, नरेश कुमार, राजेेंद्र कुमार, मोहित आर्य, बिजेंद्र कुमार ग्रामीणों में खुशी की लहर है।