एसोसिएशन का स्थापना दिवस मनाने का निर्माण
बड़ौत। सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में रविवार को दयानंद बाल विद्या मंदिर में हुई। जिसमें एसोसिएशन दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में गत मीटिंग की कार्रवाई और उसकी प्रगति रिपोर्ट को उपस्थित सदस्यों को पढ़कर सुनाया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसोसिएशन का स्थापना दिवस 17 अक्तूबर को मनाने का निर्णय लिया, सभी ने सहमति जताई। अध्यक्षता डॉ. हरपाल सिंह ने व संचालन उमरजान खान ने किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के सभी सदस्य मौजूद रहे।