बागपत। जिले में लोक निर्माण विभाग ने तीन करोड़ रुपये की लागत से सात सड़कों का निर्माण शुरू करा दिया। जिससे 20 गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उधर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी 15 दिन में सातों सड़कों का निर्माण पूर्ण कराने की तैयारी में जुट गए हैं।
लोक निर्माण विभाग की तरफ से भेजे गए सात सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव पर शासन ने मंजूृरी देते हुए बजट जारी कर दिया था। जिसमें किशनपुर बराल से विद्युत केंद्र तक सीसी रोड निर्माण के लिए 56 लाख रुपये, बड़ौत-छपरौली-टांडा मार्ग पर सीसी रोड के लिए एक करोड़ दस लाख रुपये, अशरफाबाद थल गांव में सीसी रोड के लिए 92 लाख रुपये, काठा से खेकड़ा मार्ग समेत सात सड़कों के निर्माण के लिए बजट जारी किया गया। जिसकी निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने सड़कों के निर्माण पर काम शुरू करा दिया। लोक निर्माण विभाग की माने तो 15 दिन में सात सड़कों का निर्माण पूर्ण कराकर ग्रामीणों को सुविधा दी जाएगी।
- इन गांवों के ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा
सड़कों का निर्माण होने से काठा, बंदपुर, खेकड़ा, सुन्हैड़ा, बसी, छपरौली, टांडा, सिनौली, आदर्श नंगला, अशरफाबाद थल, भगवानपुर नांगल समेत 20 गांवों के ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।
- वर्जन
तीन करोड़ रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण शुरू करा दिया गया है। जल्द ही सभी सड़कों का निर्माण पूर्ण करा दिया जाएगा। - अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि।