फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरा निस्तारण प्लांट को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने निर्माण रूकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपरौली। लूम्ब गांव में सोमवार को कचरा निस्तारण प्लांट को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीणों ने विरोध कर इसका निर्माण रुकवा दिया।
लूम्ब गांव में कूड़ा कचरा निस्तारण के लिए प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीण प्लांट का विरोध कर रहे हैं। सोमवार को निर्माणाधीन प्लांट पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि जिस जमीन पर प्लांट का निर्माण कराया जा रहा वह जमीन खाता के गड्ढों की है और आबादी क्षेत्र में है। ग्राम प्रधान बहादुर सिंह का कहना है गांव में आबादी से लगभग 500 मीटर दूर कूड़ा प्रबंधन के लिए प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। गांव के कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। इस बारे में अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। विरोध करने वालों में हरवीर मैनेजर, सुभाष प्रधान, वीरेंद्र, ओमवीर, हिमांशु, अनूप चेयरमैन, यशपाल और लव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें