फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चार पेयजल टंकियों का 6.4 करोड़ से निर्माण जल्द पूरा होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। चार गांवों में पेयजल टंकियों के निर्माण के लिए जल्द ही 6.4 करोड़ रुपये बजट जारी किया जाएगा, जिससे टंकियों का निर्माण पूर्ण कराकर ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा दिलाई जाएगी। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से बनवाई जा रही इन टंकियों के लिए 2.31 करोड़ रुपये का बजट जारी होने के बाद इनका निर्माण शुरू कराया गया था।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम में तुगाना, नंगला रवा, रठौड़ा और दौलतपुर गांव में पेयजल टंकियों के निर्माण के लिए 8.72 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद 2.31 करोड़ रुपये बजट जारी कर दिया गया और पेयजल टंकियों के निर्माण के लिए जल निगम को कार्यदायी संस्था नामित की। जिसके बाद पेयजल टंकियों का निर्माण कराया गया और 2.31 करोड़ रुपये बजट खर्च कर निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। अब पेयजल टंकियों के निर्माण पूर्ण कराने के लिए अधिकारियों ने संज्ञान लिया और जल निगम ने दूसरी किस्त जारी करने के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारी को पत्र लिखा। इसके बाद अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बजट जारी कराने के लिए शासन को पत्र लिखा।
-
हजारों ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की तरफ से बनवाई जा रही पेयजल टंकियों के निर्माण होने के बाद हजारों गांवों के ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। जो अभी तक गलियों में लगे सरकारी हैंडपंपों और सबमर्सिबल से पेयजल आपूर्ति करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

-
वर्जन-
चार गांवों में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की तरफ से पेयजल टंकियों का निर्माण कराया जा रहा है। इनके निर्माण को पूर्ण कराने के लिए बजट की मांग की गई है, जल्द ही बजट जारी होने पर पेयजल टंकियों का निर्माण पूर्ण कराकर ग्रामीणों को सुविधा दी जाएगी। - सुमन गौतम, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें