बागपत। दाहा पीएचसी और टीकरी सीएचसी में पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण स्टाफ और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मरीजों की समस्या का समाधान कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से दोनों अस्पताल में पेयजल टंकी का निर्माण कराया जा रहा है।
दाहा पीएचसी की पेयजल टंकी पिछले काफी समय से खराब पड़ी थी। पीएचसी पर हैंडपंप न होने के कारण अस्पताल के स्टाफ और इलाज के लिए आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। टीकरी सीएचसी पर पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण मरीजों को दिक्कत उठानी पड़ रही थी। अस्पताल प्रबंधन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को दोनों अस्पतालों में पेयजल की व्यवस्था कराने के लिए टंकी का निर्माण कराने का प्रस्ताव भेजा था। स्वास्थ्य विभाग की अनुमति मिलने पर सीएचसी और पीएचसी पर पेयजल की व्यवस्था के लिए टंकी का निर्माण शुरू करा दिया है। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों अस्पताल में पेयजल की समस्या का समाधान कराने के लिए टंकी का निर्माण कराया जा रहा है।