फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 50 गांवों में जल्द पूरा होगा डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले के 50 गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी कर निर्माण जल्द पूरा हो जाएगा। इसका युवाओं को फायदा मिलेगा और वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। कंप्यूटर, इंटरनेट की सुविधा भी रहेगी और ऑनलाइन सभी किताबों को पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन

शासन ने गांवों के पंचायातघरों में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद वहां जन सुविधा केंद्रों की सुविधा देकर कार्य कराये जा रहे हैं। इसके साथ ही पंचायत घरों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने के निर्देश दिए गए, जिससे युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहर में नहीं जाना पड़े। क्योंकि शहर में जाने में उनका काफी समय बर्बाद हो जाता है और उनको परेशानी भी उठानी पड़ती है। इसको देखते हुए ही जिले के 66 गांवों का चयन किया गया और उनमें लाइब्रेरी का निर्माण शुरू कराया गया। इनमें से करीब 16 गांवों में लाइब्रेरी शुरू हो चुकी है तो अन्य में जल्द शुरू होने की उम्मीद है, क्योंकि उनका निर्माण पूरा होने वाला है और उसके बाद लाइब्रेरी को शुरू कर दिया जाएगा। इसका फायदा युवाओं को मिलेगा।

लाइब्रेरी में ये सुविधा मिलेंगी
सीडीओ एमएल व्यास ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी में युवाओं के लिए पढ़ाई के लिए उपयुक्त व्यवस्था कराई जाएगी। इसके अलावा कम्प्यूटर, प्रिंटर, वाईफाई, वातानुकूलित की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

-
-वर्जन
युवाओं को सुविधा देने के लिए गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी बनवाई जा रही है। कुछ का शुभारंभ भी करा दिया गया है। जल्द ही अन्य लाइब्रेरी का निर्माण पूर्ण करा दिया जाएगा। एमएल व्यास, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें