फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बस अड्डे का निर्माण तेज, प्लेटफार्म बनकर तैयार

Sat, 03 Feb 2024 02:02 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला मुख्यालय पर चमरावल रोड पर दुड़भा में बस अड्डे का निर्माण कार्य तेज हो गया है। जहां प्लेटफार्म बनकर तैयार हो चुका है और अब उस पर केबिन बनाए जाएंगे। जिस तरह से कार्य चल रहा है, उससे उम्मीद है कि छह महीने में बस अड्डे का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बागपत के जिला बनने के 26 साल बाद बस अड्डे की सौगात मिली। जिला मुख्यालय पर बस अड्डा नहीं होने के कारण अलग-अलग जगहों पर बसें खड़ी होतीं हैं और यात्रियों को भी बसों के इंतजार में भटकना पड़ता है। मुख्यालय पर बस अड्डा बनाए जाने की मांग काफी समय से उठाई जा रही थी। जिसके लिए चमरावल रोड पर दुड़भा में राजकीय महाविद्यालय की 0.4150 हेक्टेयर जमीन को अगस्त 2021 में उप्र राज्य सडक़ परिवहन निगम के नाम किया गया था। सरकार ने बस अड्डे के लिए तीन करोड़ 48 लाख रुपये का बजट वर्ष 2022 में मंजूर जरूर कर दिया था। जिसका शिलान्यास 26 अक्तूबर को यहां आए सीएम योगी आदित्यनाथ से करा दिया गया था। लेकिन शिलान्यास कराते ही निर्माण कार्य बंद कर दिया गया था जो एक महीने पहले दोबारा शुरू किया गया। अब दोबारा निर्माण काफी तेजी से किया जा रहा है।
- प्लेटफार्म बनाया गया, केबिन जल्द बनाए जाएंगे
बस अड्डे का अब कार्य दोबारा से शुरू हुआ तो उसमें तेजी दिखाई जा रही है। जिस जगह पर टिकट व अन्य कार्यों के लिए केबिन बनाए जाएंगे, उसका प्लेटफार्म तैयार कर दिया गया है। अब उस पर केबिन बनाने का कार्य किया जाएगा तो अन्य कार्य भी जल्द करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

- वर्जन : बागपत में बस अड्डे का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। कंपनी को निर्धारित समय में काम पूरा करने के लिए कहा गया है और उम्मीद है कि उससे पहले ही काम पूरा हो जाएगा। - हरेंद्र सिंह, अवर अभियंता राज्य निर्माण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें