बड़ौत। जिंदगी व मौत से जूझ रहे छपरौली निवासी एक युवती को एक कांस्टेबल ने अपना खून देकर बचाया। इसकी लोगों ने सराहना की।
कोतवाली पर तैनात कांस्टेबल सतीश कुमार को बड़ौत डिजिटल वालंटियर ग्रुप पर मेसेज से सूचना प्राप्त हुई कि विक्की जैन निवासी छपरौली की बहन बड़ौत मेडिसिटी हॉस्पिटल बड़ौत में भर्ती है। उसकी प्लेटलेट्स कम होने की वजह से हालत गंभीर बनी हुई है। उसे तीन यूनिट खून की आवश्यकता है। इसके बाद कांस्टेबल सतीश ने ग्रुप पर भेजे गए नंबर से संपर्क किया। फोन पर बातचीत होने के बाद कांस्टेबल सतीश ब्लड बैंक आस्था हॉस्पिटल पहुंचा और खून देकर युवती जान बचायी। इसकी लोगों ने सराहना की।