बागपत। कांग्रेस ने बागपत और खेकड़ा नगर पालिका के साथ ही तीन नगर पंचायतों से अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। अभी बड़ौत से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। जल्द ही वहां भी प्रत्याशी की घोषणा हो सकती है।
कांग्रेस ने बागपत से जाहिद कुरैशी आढ़ती को चुनाव मैदान में उतारा है। यहां मुस्लिम वोटर ज्यादा होने के कारण यह दांव खेला गया है। जबकि खेकड़ा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद गोस्वामी की पत्नी बबीता गोस्वामी को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
नगर पंचायत रटौल से मोहम्मद नकी को टिकट दिया गया है और नगर पंचायत अमीनगर सराय से इमरान इदरीशी, नगर पंचायत टीकरी से विपिन राठी को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने जिस तरह से वर्ग व बिरादरी के आधार पर प्रत्याशी तय किए हैं, वह अन्य पार्टियों का गणित बिगाड़ सकते हैं।