बड़ौत। बढ़ती महंगाई के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने तहसील में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए बताया कि डीजल-पेट्रोल सहित रसोई गैस के दामों मे दिन प्रतिदिन की जा रही अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि से आमजन परेशान है। प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं, लेकिन सरकार मौन है। भ्रष्टाचार चरम पर है। हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में धांधली करके भाजपा ने अपने लोगों को जितवाने का काम किया है। कहा कि हर वर्ग की हितैषी पार्टी कांग्रेस ही है। कांग्रेस इसका जवाब विधान सभा चुनाव में देगी। इस अवसर पर अश्वनी शर्मा, सुरेश पाल बावली, सिद्धार्थ सिंह, नितेश, अश्वनी कौशिक, राहुल चौधरी शामिल रहे।