फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भाजपा नेता के जाति संबंधी बयान पर कांग्रेसियों ने पुतला फूंका

Thu, 01 Aug 2024 05:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। भाजपा नेता अनुराग ठाकुर के जाति संबंधी के बयान पर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर मेेंं गुराना रोड पर एकत्रित होकर नारेबाजी की। साथ ही पुतला फूंका।
विज्ञापन

बुधवार को गुराना रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता अनुराग ठाकुर के राहुल गांधी पर दिए गए बयान पर आक्रोश जताया। बताते चलें कि लोकसभा में राहुल गांधी ने जाति जनगणना का मुद्दा उठाया था, उस पर भाजपा नेता ने उनकी खुद की जाती मालूम नहीं होने का बयान दिया। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से कार्रवाई की मांग की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर रामकुमार, यूनुस चौधरी, राकेश शर्मा, राजीव जैन, बेगराज सिंह, सत्यपाल सिंह पथौलिया, मनीष जैन, सुभाष शर्मा, प्रवीण, इमरान चौधरी, अमजद, नरेंद्र, कयूम खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें