फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंहगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला जलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला जलूस
विज्ञापन

बागपत, बड़ौत। बावली गांव में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में जुलूस निकाला। बिना अनुमति लिए जुलूस निकालने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया। जिस कारण वहां पर हंगामा खड़ा हो गया। हालांकि बाद भी पुलिस ने कार्यकर्ताओं को शांत कर लौटा दिया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि महंगाई चरम पर है। आमजन महंगाई से परेशान हो चला है, लेकिन भाजपा सरकार अपनी मनमानी कर रही है, इसको कांग्रेस बर्दास्त नहीं करेगी। इस दौरान जैसे ही कार्यकर्ता बावली से बागपत की ओर जलूस निकालते हुए रवाना हुए, तभी बिना अनुमति के जुलूस निकालने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जुलूस को रोक लिया। जुलूस को रोके जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को जनपद में लगी धारा 144 व बिना अनुमति का हवाला देकर किसी तरह से समझाबुझाकर वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि जनपद में देर रात्रि में धारा 144 लागू हो गई थी, जिसकी कार्यकर्ताओं को जानकारी नहीं हो पाई। आगामी कार्यक्रम अनुमति लेकर किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. यूनुस चौधरी, राकेश शर्मा, सत्यपाल पथौलिया, अनिल, सुरेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें