फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने निकाली गौरव यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को आजादी की वर्षगांठ पर बामनौली गांव से गौरव यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा पुसार, कान्हड़ और दाहा से होते हुए भड़ल गांव में संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि बीजेपी विनाशकारी सरकार रही है।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई और बेरोजगारी के कारण देश की जनता परेशान है। सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर है। बीजेपी सरकार हिंदू और मुसलमानों को मंदिर मस्जिद में उलझाकर रखना चाहती है। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार, नगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, मल्लिका बेगम, नरेंद्र, यशवीर, जिआउल, नसीम फौजी, निशांत तोमर, सुरेश पाल, मोहम्मद अशरफ, राहुल कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें