फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के ब्रह्मलीन होने पर शोक जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भगवान परशुराम संघ की ओर से पक्का घाट के परशुराम भवन में शोक सभा हुई। इसमें द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के ब्रह्मलीन होने पर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

शोक सभा में संघ के अध्यक्ष विजय कौशिक ने कहा कि द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज स्वतंत्रता सेनानी रहे थे। वह रामसेतु रक्षक के अलावा उन्होंने कई सत्याग्रह भी किए थे। उन्होंने राम जन्मभूमि के लिए संघर्ष किया था। वह गोरक्षा आंदोलन के प्रथम सत्याग्रही, रामराज्य परिषद् के प्रथम अध्यक्ष रहे तो पाखंडवाद के प्रबल विरोधी थे। उनके ब्रह्मलीन होने पर सनातन धर्म को अपूर्णीय क्षति हुई है। उनके ब्रह्मलीन हो जाने पर शोक प्रकट किया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शोक सभा में महासचिव राकेश मोहन, कोषाध्यक्ष कपिल शर्मा, गगन गौड़, प्रदीप शर्मा, अजय शंकर शर्मा, पुनीत शर्मा, हरेंद्र दीक्षित, प्रशांत शर्मा, विकास शर्मा, पंडित सोमदत्त शास्त्री, हिमांशु कौशिक, अनुज भारद्वाज, राजीव भारद्वाज, पंकज, सन्नी शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें