फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गर्मी से फिर हुई हालत खराब, लू के थपेड़ों से झुलस रहा शरीर

Tue, 11 Jun 2024 03:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गर्मी बढ़ने से फिर हालत खराब होने लगी और लू के थपेड़ों से शरीर झुलस रहा है। यहां सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 43 डिग्री पहुंच गया तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। चिकित्सक लोगों को गर्मी से बचाव के लिए धूप में बाहर न निकलने और थोडी-थोड़ी देर में पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

यहां दिन निकलते ही सूरज के तेवर तीखे हो रहे हैं। तेज धूप के साथ लू चलने से लोगों की परेशानी ओर बढ़ गई है। सोमवार को दिन भर चल रही लू से लोगों का बुरा हाल हो गया। गर्मी अधिक होने के कारण लोग घरों से निकलने से कतरा रहे हैं। दोपहर में गर्मी अधिक होने के कारण नगर में और हाईवे पर लोगों की आवाजाही कम हो रही है। बाजारों में भी ग्राहक कम पहुंच रहे हैं। चिकित्सक लोगों को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक घर से बाहर न निकलने, गर्मी से बचाव के लिए सिर को ढककर रखने की सलाह दे रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत का कहना है कि तेज धूप और लू के कारण शरीर में पानी कम होने की संभावना बढ़ जाती है। गर्मी के कारण डायरिया, बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द और चक्कर आने की समस्या हो सकती है। उन्होंने गर्मी से बचाव के लिए पानी साथ रखने की सलाह दी है।
-
ये बरतें सावधानी
-गर्मी में सूती और ढीले कपड़े पहनें
-थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें
-फास्टफूड का सेवन करने से बचें
-हरी सब्जी और फलों का अधिक सेवन करें
-खाने के साथ सलाद अधिक लें
-तेज धूप में घर से बाहर न निकलें
-धूप में काम करने से बचें और सिर को ढककर रखें
-
राहगीरों को शरबत पिलाया

बालैनी। मेरठ-बागपत हाइवे पर बालैनी टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों ने सोमवार को हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को शरबत पिलाया। टोल प्रबंधक दीपक तोमर ने वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने का आह्वान किया। इस मौके पर संजीव, दीपक पुंडीर, सुमित, अतुल, अनुज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें