बागपत। कलक्ट्रेट में विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे पांच किसानों की शुक्रवार को हालत बिगड़ गई। उनको बुखार और शरीर में दर्द की समस्या होने पर एंबुलेंस बुलवाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
21 सितंबर को किसानों ने कलक्ट्रेट में धरना शुरू कर दिया था। जिसके बाद से किसानों का अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। शुक्रवार को धरने पर बैठे किसान धर्मपाल, कालूराम, विजयपाल, महकसिंह, राजेंद्र सिंह की हालत खराब हो गई। इनको बुखार होने के साथ ही शरीर में दर्द की समस्या हुई तो किसानों ने तुरंत ही फोन करके एंबुलेंस को बुलवाया। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में लेकर जा गया और भर्ती कराकर उपचार कराया।
--
धरने पर रोजाना पहुंच रहे किसान
कलक्ट्रेट में चल रहे धरने में रोजाना किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में पहुंच रहे है। जिससे वहां दिन में किसानों की संख्या काफी बढ़ जाती है। किसानों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तब तक वहां धरना जारी रहेगा। इस दौरान प्रदीप धामा, दिनेश प्रधान, राधेश्याम, भोपाल, विनोद कुमार, सहदेव सिंह, धर्मेंद्र, ठाकुर चमन सिंह, ओमपाल, बिजेंद्र, प्रेम सिंह, जफर, इजराइल, मांगेराम, पिंटू आदि मौजूद रहे।
बागपत जिला अस्तपाल में भाकियू कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी- फोटो : BAGHPAT
बागपत कलक्ट्रेट स्थित लोकमंच में धरने के दौरान हालत खराब हुई भाकियू कार्यकर्ता व किसान को एंबुल?- फोटो : BAGHPAT