फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कंप्यूटर आपरेटर ने की आत्महत्या की कोशिश

विज्ञापन
खेकड़ा थाने में आरोपी चिकित्सक के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग करता पीड़ित कंप्यूटर आप्रेटर ? - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा। चिकित्सक की अभद्रता से क्षुब्ध होकर सीएचसी में तैनात कंप्यूटर आपरेटर ने आत्महत्या की कोशिश की। परिवार के लोगों ने किसी तरह उसको बचाया। पीड़ित ने परिवार और अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों के साथ थाने में पहुंचा। उसने चिकित्सक पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

18 नवंबर को खेकड़ा सीएचसी के कंप्यूटर ऑपरेटर सचिन शर्मा के साथ सीएचसी प्रभारी ने अभद्रता की थी। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद उसने स्वास्थ्य कर्मी महिला के लिए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर सबक सिखाने की बात कही थी। स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा सीएचसी में तैनात अन्य कर्मचारियों ने भी डीएम से शिकायत कर चिकित्सक का तबादला कराने की मांग की थी।
दो दिन पूर्व जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ ने उक्त चिकित्सक को खेकड़ा से हटाकर नए अधीक्षक डॉ. अरविंद मलिक को चार्ज सौंपा था। बृहस्पतिवार को तबादले के बावजूद चिकित्सक सीएचसी पहुंचा और प्रभारी की कुर्सी पर बैठ गया। कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ अभद्रता की। इससे आहत होकर कंप्यूटर ऑपरेटर अस्पताल से घर पहुंच गया और आत्महत्या की कोशिश की।
विज्ञापन

पता लगने पर उसकी मां ने शोर मचाकर परिजनों को बुलाकर जान बचाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सचिन और उसके परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने सचिन को उपचार और चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवाया। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें