फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सिद्धचक्र महामंडल विधान पाठ के समापन यज्ञ का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिगंबर जैन अतिथि भवन बड़ौत में पिछले आठ दिन से चल रहे श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान पाठ के समापन अवसर पर यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में सांगानेर से पधारे पंडित अभिषेक शास्त्री यश घुवारा द्वारा श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान की पूर्ण आहुतियां सभी श्रद्धालुओं के माध्यम से यज्ञ को समर्पित की गईं।
विज्ञापन

पंडित अभिषेक शास्त्री ने कहा कि किसी भी विधान को पूर्ण करने के पश्चात एक यज्ञ करना आवश्यक होता है। यज्ञ के माध्यम से हम देवताओं को अपने भाव पुष्प समर्पित करते हैं। इस यज्ञ का उद्देश्य लोकहित एवं लोक शांति है। लोकहित एवं लोक शांति ही जैन धर्म की स्थापना का आधार है। यज्ञ के समापन पर दिगंबर जैन कॉलेज के सचिव धनेंद्र कुमार जैन ने पंडित अभिषेक शास्त्री जी का सभी श्रद्धालुओं की ओर से माला एवं अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया। इस अवस पर सुखमाल चंद जैन, राजकुमार जैन, रोहन जैन, अंजुल जैन, अमित राय जैन, डॉ. वीरेंद्र सिंह, ईशा जैन, मनोज जैन की गौरवपूर्ण उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें