फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अंडरपास मार्ग निर्माण में देरी पर रेलवे के अधिकारियों से शिकायत

Sun, 11 Aug 2024 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। कस्बे में बड़ागांव फाटक के पास रेलवे अंडरपास मार्ग का निर्माण कार्य करा रहा है। लेकिन कार्य की गति बहुत धीमी है। कस्बे के मोहल्ला रामपुर के रहने वाले हर्ष शर्मा एडवोकेट, भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप प्रजापति, विपिन कुमार, चंद्रमोहन दहिया, अजित कुमार, विनोद कुमार ने शनिवार को रेलवे विभाग दिल्ली के अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। उसमेंं कहा कि एक वर्ष बीत जाने के बावजूद अंडरपास मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं कराया गया। बरसात में अंडरपास मार्ग में जलभराव रहेगा। इससे आवागमन में लोगों को परेशानी होगी। लोगोें ने रेलवे विभाग से अंडरपास मार्ग का निर्माण कार्य मानकों के अनुसार शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें