मकान खाली कराए जाने को लेकर खेकड़ा पुलिस चौकी मे पुलिस से मकान मालकिन महिला की शिकायत करती किराएद
- फोटो : KAHKRA
मकान मालिक के खिलाफ दी शिकायत
बागपत, खेकड़ा। शहर के एक मोहल्ले में एक महिला अपने बच्चों के साथ एक किराये के मकान में रहती है। शुक्रवार को किराएदार महिला शहर के बाजार स्थित पुलिस चौकी पर पहुंची। वहां महिला ने पुलिस को बताया कि मकान मालकिन ने उसकी बिजली काट दी और किराया न देने पर मकान खाली करने की बात कह रही है। वह मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही है। लॉक डाउन के बाद वह मकान मालकिन को किराया दे देगी। इसके बाद पुलिस ने मकान मालकिन को चौकी में बुलवाया और ऐसे संकट के समय में मकान खाली न कराने की हिदायत दी। साथ ही परेशान करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।